विज्ञापन

पछतावे के लिए एक जमाना होता है गुजारना।

Dr. Srk

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अब कर डालो, वर्ना ...
        
                                                    
                            

जब भी देखा तूफ़ान थम गया, सोचा,
अब पार कर लूंगा समंदर,
दूर एक और तूफान आता दिखा।
जाना तब, इंतजार बहुत हुई
नहीं कभी ठहरता तूफान
अभी न की पार, तो मै ही थम जाऊंगा।

किसी रीति नियम के सहारे
उदगम नहीं किसीका संसार में।
नन्हे पैरों ने मारी हवा में कलाबाजियां
जहाँ हाथ लगी, सहारा मिला, खड़े हुए।
खुद सम्भाल लेती है कयामत हमें
बस चलने की ज़िद्द हो बार बार।

जब बंद होगी जद्दो जहद, जंग, मार काट
कभी धर्म, कभी धन, कभी दंभ पर,
तब अमन चैन से रहेंगे हम
खबर होगी खिलते चमन की हर तरफ।
इसी उम्मीद से दिन ढलता है, सुबह होती है
वर्ना इतिहास के पन्ने कब लाल नहीं रंगे गए।

नफरत से कब हुई है जीत किसकी
दोनों तरफ होती है आग की लपट
सामने आग दिखी तो होती तसल्ली
फर्क इतना है कि, पीछे मुड़ कर नहीं देखते दोनों।
थक कर तो आग बुझ ही जाती है
पछतावे के लिए एक जमाना होता है गुजारना।
23 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7764 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile