विज्ञापन

वतन का क़र्ज़ अदा करें ...

Dr Mahesh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आओ मिलकर ख़ता करें...
        
                                                    
                            

आओ मिलकर ख़ता करें,वतन के हक़ में बात करें
सच कहना ग़र गुनाह हैं तो,यह गुनाह दिन-रात करें

आओ मिलकर ख़ता करें
वतन का क़र्ज़ अदा करें...

स्कूलों पर ताले हैं,बाज़ारों में नीलामी हैं
युवाओं के सपनों की,सरेआम यहाँ नाकामी हैं

पेपर लीक के घोटालों से,हर उम्मीद टूट जाती हैं
मेहनत की स्याही यहाँ,आंसुओं में बह जाती हैं

खो गया इंसाफ जहाँ,उस व्यवस्था पर आघात करें
आओ मिलकर ख़ता करें,वतन के हक़ में बात करें

आओ मिलकर ख़ता करें
वतन का क़र्ज़ अदा करें...

सच्चे देशभक्तों को,मिलती जेल की तन्हाई हैं
सच्ची कलम चलाने पर,सबकी शामत आई हैं

लाचारी के सन्नाटे को तोड़ें,जिसमें सबकी भलाई हैं
आओ मिलकर ख़ता करें,वतन के हक़ में बात करें

आओ मिलकर ख़ता करें
वतन का क़र्ज़ अदा करें...

नेताओं की चालाकी का दण्ड,भुगत रहा हैं सारा देश
बदल रहा हैं पल-पल यहाँ,सियासत का जहरीला भेष

अब तो जागें,अब तो अपनी,सोई किस्मत आज़ाद करें
आओ मिलकर ख़ता करें,वतन के हक़ में बात करें

आओ मिलकर ख़ता करें
वतन का क़र्ज़ अदा करें...

फ़ायर ब्रांड चुना था नेता,मुल्क़ को कायर बना दिया
दुश्मन घुसा हैं सीमा के अंदर,वतन का सिर झुका दिया

दुनियाँ के आगे घुटने तक झुकते,वतन को यह लज्जित करते
हक़ और रोटी मांगने पर,यह लाठियों से यह प्रहार हैं करते

अपनों पर ज़ुल्म ढहाते,दुश्मन के आगे झुक कर चलते
चलो इनकी कायरता का,हम सब मिलकर प्रतिकार करें

आओ मिलकर ख़ता करें
वतन का क़र्ज़ अदा करें...
-महेश यादव
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile