नौजवान भविष्य हैं देश का ...
नौजवान भविष्य हैं देश का,लाठियों से ना प्रहार करो
पेपर लीक घोटाले बाज़ों को,सत्ता से जल्दी बहार करो
रात-दिन जिन्होंने जागकर,आँखों में उम्मीद सँजोई हैं
मेहनत की जलती वेदी पर,हर उमीदें उनकी खोई हैं
कागज़ के बिकते टुकड़ों से,साधना न यूँ लाचार करो
पेपर लीक घोटाले का,देश हित में पर्दाफाश करो
जब-जब मेधा बिकती हैं ,नींव देश की हिलती हैं
ईमान के पसीने से ही तो,सच्ची प्रगति मिलती हैं
साज़िश और घोटालों पर,सच्चाई से प्रहार करो
युवाओं के दिलों के घावों का,न्याय दिलाकर उपचार करो
कलम न टूटे,हिम्मत न छूटे,विश्वास यह दिलाना होगा
हर भ्रष्टाचारी को अब तो,कटघरे में लाना होगा
नौजवान भविष्य हैं देश का,इनका न यूँ अपमान करो
दोषियों को सज़ा दिलाकर,सच्चा राष्ट्र-निर्माण करो॥