विज्ञापन

Gen Z और Alpha मिलकर नई राह दिखाएंगे

Dr Mahesh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            Gen Z और Alpha मिलकर नई राह दिखाएंगे
        
                                                    
                            

नया सवेरा,नई रवानी, लिखती आज जवानी हैं
अंधविश्वासों को जो तोड़े, यह वो नई कहानी हैं

सत्ता से यह टकरा गए,बेईमानों को हिला दिया
विवश किया बेईमानों को,कुर्सी से आखिर उठा दिया

ना पाखंड पर अब विश्वास,ना झूठे अब बहकावे हैं
मैजिक पीछे छूट गया,अब लॉजिक के दावे हैं

पेपर लीक घोटालों पर जब युवाओं ने हुंकार भरी
सड़कों पर उतरी जनता,तो भ्रष्ट व्यवस्था कांप उठी

छल-कपट के सारे पन्ने, सच की आग ने जला दिए
जो बेच रहे थे मेहनत को,उनके मंसूबे को ही ढहा दिए

इनके सच बोलने पर झूठा मुखौटा उतर गया
समझा था खुद ताकतवर,वो इनके सच से डर गया

गाँधी,आंबेडकर,नेहरू और भगत सिंह का विचार मिला
हक़ और शिक्षा मांगने वालों को,आज़ाद ख़ुमार मिला

डिजिटल दुनिया की ख़ामोशी में छुपा हुआ था एक तूफ़ान
जिसकी गूँज ने हिला दिया है,अब झूठ से बना वो हर मकान

शहीदों के सपनों का भारत यह ही अब बनाएंगे
Gen Z और Alpha मिलकर नई राह दिखाएंगे

 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all