विज्ञापन

भूल सकते थे आपको हम भी

Dr fouzia

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            फूल जैसे हम खिल नहीं पाये
        
                                                    
                            
तुमसे मिलना था मिल नहीं पाये

दर्द रीसता है आज भी उनसे
जख़्म दिल के जो सिल नहीं पाये

ज़ब्त का भी कमाल इतना था
अश्क़ पलकों से हिल नहीं पाये

भूल सकते थे आपको हम भी
आप सा हम जो दिल नहीं पाये

फूल जैसे हम खिल नहीं पाये
तुमसे मिलना था मिल नहीं पाये
- फौज़िया नसीम शाद
49 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11217 कविताएं

View Profile