तेरी याद साथ होगी
तों सफ़र हसीन होगा
तेरा ज़िक्र साथ होगा
मेरे दिल की दास्ताँ तक
लगी धूप की तपिश
जब तेरी याद के सहारे
मुझे छाँव मिल गई तब
मेरे दिल के आशियां तक
- फ़ौज़िया नसीम शाद