मुझे तुमसे मुहब्बत है
जितनी माह को ताब से
जितनी शम्स को तजल्लि से
जितनी शब को तारीकी से
जितनी सहर को नूर से
जितनी अमवाज को साहिल से
जितनी दरिया को समंदर से
जितनी गुल को बू से
जितनी लैला को मजनू से
जितनी कहकशां को अंजुमन से
जितनी एरेन को आज़ादी से
उससे कहीं ज़्यादा
मुझे तुमसे मुहब्बत है