विज्ञापन

तेरा मेरा मिलना

Dk

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तेरा_मेरा मिलना, तो तय है,
        
                                                    
                            
पर मिलन में थोड़ा समय है.

जीते_जी, हम, होगे न जुदा,
हम तो एक दूजे में विलय है.

कोई मन में झांके तो जाने,
एक दूजे से जुड़े ये हृदय है.

मै तुमसे, दूर चला जाऊंगा,
तेरे मन में, क्यों ये संशय है.

तेरे साथ ही सुकूं मिलता है,
संग तेरा बड़ा ही सुखमय है.

तेरा हाथ है मेरे इन हाथों में,
दुखों का अब न कोई भय है.
-धीरज साहू, 'मानसी '
 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile