कट रहे गो वंश शासक मौन है
उसको पता है, काटता कौन है ?
रोटियां पहली खिलायें हम सभी
मृत्यु देने वाले वो होते कौन हैं ?
शक्तिशाली बधिक ज्यादा हुये
भावनायें आहत जुबाने मौन है .
कष्ट तन मन दोनों को बहुत है
नन्दी गायब ले गया कौन है ?
रक्षकों की भीड़ ही भक्षक बनीं
सबको पता है काटता कौन है ?
-दिनेश चौहान