बीत गई दिवाली सब की
कुछ का निकल गया दिवाला
बम बनकर फूटी मँहगाई
सिहरन छुरछुरीया सी आई
मोमबत्ती सी पिघली जिन्दगी
दया किसी को जरा ना आई
ख्वाब उड़ गये लाई बनकर
खिलौनों की मिठास ना भायी.
ताश के पत्ते फेंटें जिसने
उसकी सुबह कभी ना आई.
-दिनेश चौहान