विज्ञापन

मित्र पशु से दुश्मनी करते रहे

dinesh chauhan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बेजुबान जानवर कटते रहे
        
                                                    
                            
लोग सनातनी भी बनते रहे.

अहिंसा परम धर्म है हमारा
आचरण हिंसक करते रहे.

रोटियां पहली गाय को दी
पहल अंत की भी करते रहे.

दुंदभी बजती रही इस देश में
काम पशुवत ही हम करते रहे.

दोगले व्यवहार में हम रत हुए
मित्र पशु से दुश्मनी करते रहे.

गिर गया है आदमी इतना यहाँ
संग रखा जिसे वे ही कटते रहे.
-दिनेश चौहान
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all