विज्ञापन

होंठो पर लिख लेने दो

dinesh chauhan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            लिख डाली सारी बरसातें मैंने तेरे होंठो पर
        
                                                    
                            
गर्म हवा के थोड़े किस्से मन में भी लिख लेने दो.

नर्म उंगलियों संग हाथों पर स्वर जितने भी उभरे हैं
एक एक कर सारे अनुभव होंठो पर लिख लेने दो.

कितनी रातें जग कर काटी कितने दिन तक तड़पे हैं
लेखाजोखा दर्द का सारा दिल पे अपने लिख लेने दो.

सर्द हवाओं में हम ठिठुरे सपने जम कर जब बर्फ हुये
एकाकी बीती उन रातों का किस्सा हर लिख लेने दो.

जन्म अभी कितने बाकी कितनी बार मिलेंगे हम तुम
छोड़ो इन सारी बातों को मुट्ठी का हरपल लिख लेने दो.
-दिनेश चौहान
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all