विज्ञापन

हो सियासती आड़ तो व्यापार करना चाहिए

dinesh chauhan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जिन्दगी जीने के लिए कुछ मुखौटे चाहिए
        
                                                    
                            
सुबह से शाम तक किरदार अलग चाहिए.

मन्दिरों में माथ टेके मस्जिदों में नमाज़ हो
रात क्लब में जा कोई हुस्न मिलना चाहिए.

बस्तियों में बैठ कर दुःख दर्द की बातेँ करें
मजबूरियां यदि मिलें उनको भुनाना चाहिए.

जब अंधेरी रात हो लूट कर घर खुद भरो
फिर उजाले में पहुँच थोड़ा लुटाना चाहिए.

चाकरी अजगर सरीखी बैठ कर के कीजिये
हो सियासती आड़ तो व्यापार करना चाहिए.
-दिनेश चौहान
16 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

dinesh chauhan

3544 कविताएं

View Profile

Manoj Kumar

420 कविताएं

View Profile