बिक गये खेत
सड़क बन गई
शराब की दुकान
भी अब खुल गई.
मुखिया का बेटा
शहर से लौट आया
चमचों की किस्मत
फिर से खुल गई.
घूंघट में नहीं कोई
चेहरा अब गांव में
ठुमकों के संग कई
रील नई बन गई.
परदेश में कोई नहीं
रहते सब अब यहीं
सूरत से लौट आये
मजदूरी यहाँ बढ़ गई.
-दिनेश चौहान