कुछ गीत हृदय रस धार बनें
कुछ रिश्तों का बाजार बनें
कुछ चढ़े शिखर के ऊपर तक
और क़ीमत दे व्यापार बनें .
पीतल चमके बन स्वर्ण पत्र
तांबे ने ओढ़ा धवल छत्र
दुन्दुभी बजा यात्राओं में
पांसें फेंके हर एक सत्र .
हर भाव घात प्रतिघातों से
अभिसिंचित छद्म की बातों से
बिकने को हर रूप खड़ा
मन आत्मा और गातो से .
कवि करुणा ले तमसा तट पर
विह्वल क्रोंच के अश्रु घट भर
पुनरावृत्ति सृष्टि में ना हो पाये
भीष्म प्रतिज्ञा क्या उभरेगी फिर.
-दिनेश चौहान