दवाएं प्रार्थनायें और उच्चारित वेद ऋचायें
त्रिशंकु से लटके हुए प्राणों को बचाये.
आहार विहार और अपनों का प्यार
जीवंतता को पल प्रतिपल आगे को बढ़ाये.
-दिनेश चौहान