विज्ञापन

रिश्तों की डोर

Diksha kumre

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ज़िंदगी में रिश्तों का होना बहुत ज़रूरी है,
        
                                                    
                            
क्योंकि रिश्ते सिर्फ साथ नहीं देते,
बल्कि हमें ज़िंदगी जीना भी सिखाते हैं।
कुछ रिश्ते हमें हँसना सिखाते हैं,
कुछ मुश्किल वक़्त में संभालना,
और कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं
जो टूटकर भी हमें बहुत कुछ सिखा जाते हैं।
रिश्ते ही तो बताते हैं
कि कौन सच में अपना है,
कौन सिर्फ़ अपने होने का दिखावा करता है,
और कौन पराया होकर भी
मुश्किल वक़्त में अपना बन जाता है।
शायद इसीलिए,
रिश्ते ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा है।
क्योंकि इनसे मिले प्यार से हम जीना सीखते हैं,
और इनसे मिले दर्द से
लोगों को पहचानना।
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manoj Kumar

428 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

451 कविताएं

View Profile