विज्ञापन

बेरोजगार

Dhruv Meena

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हर महीने घर जाने वाला लड़का
        
                                                    
                            
अब घर जाने से कतराता है
Exam खत्म होने पर घरवाले बुलाते है
पर एक और exam का बहाना देकर
हर बार टाल जाता है
त्यौहार पर मन उसका भी करता है गाँव जाने का
पर गाँव वालों के जानबूझकर किये गए सवाल,
"नौकरी कब तक लग जाएगी" से परेशान होकर
एक कमरे में खुदको बन्द करके त्यौहार मना लेता है।
गाँव जाने पर सारी आँखे उसपर हंसती हुई दिखती है
बाहर से दिलासा देते लोग
पीठ पीछे मजाक बनाते दिखते है।
कब तक बोलता रहेगा कि बस जल्दी लग जाएगी
इस वजह से वो लड़का घर जाने से कतराता है।
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Mamta Tiwari

650 कविताएं

View Profile

dev chauhan

232 कविताएं

View Profile

Yunush khan

8144 कविताएं

View Profile