विज्ञापन

तुम मुझको अपने सपने दो

dharmesh dixit

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं ईश्वर के मन की मोती
        
                                                    
                            
प्रत्येक जीव की आशा हूं
है नाम दिया प्रकृति सबने
मैं ईश्वर की परिभाषा हूं।

जब मुझमें आए नदी झरने
जीवन के कलश लगे भरने
कुछ पर्वत सागर और सघन
भवरों की गुंजन और पवन
काजल रातों की आंखो का
मैं सूरज का उजियारा हूं
मैं ईश्वर के मन की मोती ...........

शिव के डमरू से निकली मैं
विष्णु के शंखनाद का स्वर हूं
ब्रह्मा के माला की तुलसी
ब्रह्मण्डों का मैं अक्षर हूं।।

राम नाम की मर्यादा और
सत्य सनातन मुझमें हैं
अल्हा की आयत मैं ही हूं
सूफी की गजलें मुझमें हैं
नानक की मैं गुरुवाणी
कृष्ण की मैं प्रति छाया हूं
मैं ईश्वर के मन......................।।

ईश्वर ने सौंपा तुम्हे मुझे
मुझको सौंपा उन हाथों में
जो लगे मिटाने हैं मुझको
बिन बातों की जज्बातों में
सावन को मैने दिया तुम्हें
तुमने जलती चिंगारी दी
दिन रात किया शोषण मेरा
मेरे वक्षों पर आरी दी
ये नदी पेड़ पौधे झरने
सागर पर्वत ये जंगल सब
घुट घुट कर रोते रहते हैं
पक्षी पशु जानवर सब।।

तुम समझो इनकी पीड़ा को
जब दुख इनके अपनाओगे
लालच को रखकर दूर कहीं
जब इन सबके के हो जाओगे

उद्धार तभी होगा सबका
सब सुख चैन को पाएंगे
होकर मेरे निकट सभी
मेरा आनंद उठाएंगे
यदि नहीं कहा माना मेरा
सब कर्मों से मिट जाओगे
संपूर्ण नाश होगा सबका
तुम अंधकार ही पाओगे

इसलिए प्रेम से रहो सदा
जीवन को मुझमें पलने दो
मैं मात्र भाव से पालूंगी
तुम मुझको अपने सपने दो

क्योंकि
बस ममता की मूरत हूं मैं
जग जननी मैं माता हूं
मैं ईश्वर के मन का मोती
मैं ईश्वर की परिभाषा हूं
22 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7673 कविताएं

View Profile