विज्ञापन

दास्तां

Devendra Pant

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अजब है तुम्हारी ग़ज़ब दास्तां,
        
                                                    
                            
करे तुमको परेशां, करे मुझको परेशां।

कभी धूप बन कर ये झुलसाए दिल, कभी छांव बन कर करे मेहरबां।

न तुम ही समझ पाए इसके इशारे,
न मैं ही समझ पाया इसकी ज़बां।

मिले मोड़ इसमें कुछ ऐसे कि अब,
न कोई निशां है, न कोई मकां I

उल्फ़त की राहों का दस्तूर 'देव',
यहाँ ख़ाक होते हैं दोनों जहाँ।
-देवेन्द्र पंत
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all