विज्ञापन

दिल की हर आह असर करती है,

dev sachdeva

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            किसी के वास्ते बद्दुआ न करो,
        
                                                    
                            
भला न कर सको; बुरा न करो।

हमारा साथ देना गर गवारा नहीं,
मुलाक़ातों का सिलसिला न करो।

नहीं मुमकिन है गर निभा पाना,
हम से तुम वादा-ए-वफ़ा न करो।

राह जिसकी कोई मंज़िल नहीं,
तुम ऐसी रहगुज़र चला न करो।

दिल की हर आह असर करती है,
दिल किसी का दुखाया न करो।

हरेक मक़ाम से आगे और रास्ते हैं,
"शमीम" चलते रहो; रुका न करो।
- देवेन्द्र सचदेवा "शमीम"
22 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11211 कविताएं

View Profile