सामने आप बे-नक़ाब आए,
तो जैसे बन के माहताब आए।
आप को पाया हर ख़ुशी पाई,
और बर मेरे सारे ख़्वाब आए।
आप का चेहरा मेरे हाथों में,
जैसे हाथों में इक गुलाब आए।
आप के साथ हमक़दम चले हम,
तो मंज़र सारे ही नायाब आए।
बुलंद क़िस्मत हमने पाई है,
आप बनकर कोई सबाब आए।
साथ अपना है उम्रभर का "शमीम"
तो फिर क्यूँ दरमियाँ हिजाब आए।
- देवेन्द्र सचदेवा "शमीम"