मस्तक पर भाल रखना
इन्कलाब का ख्याल रखना
वतन के नौजवानों.....
अपने वतन का लाज रखना।।१।।
इसकी बड़ी बड़ी भुजाएं हैं
कंधे मजबूत और चौड़ी है
जांघें विशाल विस्तृत नभ में
मातृभूमि को खुशहाल रखना।।२।।
बड़ी बड़ी विशाल आँखें
सुन्दर सुन्दर ग्रीवा इनकी
कन्याकुमारी चरण तल
किरीट कश्मीर का ख्याल रखना।।३।।
ये वतन तुम्हारी शान है
सजाता सब अरमान है
इनकी गरिमा युगों से बढ़ी है
मन में पूरा पूरा हिंदुस्तान रखना।।४।।
यही तेरी आवाज है
तुझपर इन्हें नाज है
दिलों में समाया हुआ है
अपने आवाज से आबाद रखना।।५।।
यही तेरी गीता कुरआन है
कंठ का सुगम स्वर गान है
सबके दिलों का अभिमान है
देश ये तुम्हारा इतना ध्यान रखना।।६।।
पानी इनका पान किया है
अन्न पाकर इंसान हुआ है
जग इनका गौरव गान किया है
वरदान स्वरूप सदैव मान रखना।।७।।
हे भारत के वीर सपूतों
अगड़े पिछड़े और अछूतों
यह भूमि सबसे बड़ा महान है
अपने मातृभूमि पर ध्यान रखना।।८।।
जय हिन्द, जय हिन्द, जय हिन्द,
भारत भू पर नित हुंकार भरना।
सुन्दर जल देने वाली माता का
नित नित निरन्तर ध्यान रखना।।९।।
भूख मिटाने वाली ममतामयी है
मलय पवन देने वाली दयामयी है
मुस्कान भरने वाली श्रद्धामयी है
तिरंगा फहराकर तेज तान रखना।।१०।।