विज्ञापन

मां बाप की प्यारी होती हैं बेटियां

Deepti

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मां बाप की प्यारी होती हैं बेटियां,
        
                                                    
                            
सुख का सागर होती हैं बेटियां |
घर के आंगन को महकाने वाली,
घर की फुलवारी होती हैं बेटियां।

बिन बेटियों के सब त्यौहार भी सुने,
सुने पड़ जाते सावन के भी झूले।
घर के हर रस्म रिवाज़ों में भी,
बिन बेटियों के सब सगुन भी सूने।

ऐसी प्यारी बेटियां सिर्फ़,
किस्मत वालों को ही मिलती हैं।
झोली भरती उनकी ख़ुशी से,
जब वो उनके घर में पैदा होती हैं।

आओ हम सब मिलकर के,
कसम खायें एक साथ।
बेटियों का अस्तित्व बचाना ही,
अपना हो पहला अधिकार।


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

User

26 कविताएं

View Profile

Sudhir Khatri

562 कविताएं

View Profile