विज्ञापन

नारी का सम्मान

deepali kalra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            नारी का सम्मान
        
                                                    
                            
नारी का सम्मान करो, मत उसका अपमान करो,
किसी न किसी रूप मे तुमको मिल जाती है,
सुषमा स्वराज भी भारत बेटी थी,
अपने उसूलों मे वो बहुत पक्की थी,
माथे पर लगा स्वाभिमान की बिंदी,
अपनी मातृभाषा बोलती थी हिंदी,
उनका व्यक्तित्व था सबसे जुदा,
उस भारतीय नारी को करती हूं नमन,
रानी लक्ष्मीबाईं थी स्वाभिमानी,
अंग्रेजों के आगे कभी हार न मानी,
लड़ी लड़ाई जब तक तन मे जान,
सौंप दिया तन भारत मां को ,
रखी खुद की आन, बान ,शान,
ऐसी होती भारतीय नारी,
करती खुद पर स्वाभिमान,
अपने अस्तित्व को न छूने देती,
कर देती खुद को कुरबान,
नहीं झुकती अंत समय तक,
खुद पर करती है वो स्वाभिमान।

- दीपाली कालरा 

- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all