विज्ञापन

युद्ध के बाद

Deepak Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            युद्ध खत्म होगा
        
                                                    
                            
फिर एक झूठी संवेदना व्यक्त करते हुए
राजनेता लोग
राजनीति में खो जाएंगे
वैज्ञानिक लोग
नई खोज में चल निकलेंगे
कवि लोग
कविताओं की दुनिया में लीन हो जाएंगे
और आंकड़ों में तब्दील हो जाएंगे
मारे गए सारे लोग
सब कुछ वैसा ही हो जाएगा
जैसा पहले था
यानी सब की गाड़ी पटरी पर चलने लगेगी
धीमी या रफ्तार से
किसान ट्रैक्टर लेकर
खेतों में चल निकलेंगे
मजदूर काम पर
समय पर खुलने लगेगा
नौकरशाहों और कामगारों के ऑफिस
धीरे-धीरे टेलीविजन से
संवेदनाओं के सारे शब्द छंट जायेंगे

बस बची रह जाएंगी वे विधवा स्त्रियां
जो हर शाम
अपने पति के इंतजार में
लेती रहेंगी सिसकियां
माएं बिलखते हुए
भूलने की कोशिश करेंगी
अपने प्यारे-दुलारे पुत्र की स्मृतियां
नन्हें शिशु पिता के इंतजार मे टकटकी लगाये रहेंगे
कई कई दिनों तक

और कुछ नहीं बदलेगा
युद्ध के बाद
-दीपक शर्मा
5 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Deepak Sharma

24 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12492 कविताएं

View Profile