विज्ञापन

आज उन्हीं की महफ़िलों में हम ज़िक्र के क़ाबिल नहीं थे।

Deepak Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            फ़ेहरिस्त में जो लोग कभी हमसे ख़फ़ा नहीं थे,
        
                                                    
                            
अफ़सोस! आज वही हमारे हमनवा नहीं थे।
जिनकी हर सुबह का आग़ाज़ हमसे होता था,
आज उनकी शाम में भी हम कहीं शामिल नहीं थे।
जिनके लबों पे नाम हमारा दुआ की तरह रहता था,
आज उन्हीं की महफ़िलों में हम ज़िक्र के क़ाबिल नहीं थे।
हमने तो उम्र भर रिश्तों को इबादत समझा,
वो लोग थे जिन्हें रिश्ते निभाने के उसूल नहीं थे।
कभी हमारी ख़ामोशी भी उन्हें बेचैन करती थी,
आज हमारे दर्द के वो गवाह तक नहीं थे।
वो ख़ुद ही दूरियों के फ़ासले बढ़ाते रहे,
और इल्ज़ाम ये कि हम वफ़ा के क़ाबिल नहीं थे।
हमने सफ़ाई में कभी अपना किरदार नहीं बेचा,
कुछ ज़ख़्म ऐसे थे जिन्हें अल्फ़ाज़ भी हासिल नहीं थे।
अब शिकायत भी नहीं, न किसी से कोई सवाल है,
जो अपने थे ही नहीं, उनसे गिला कैसा जनाब!
— दीपक शर्मा 'दीप'
 
21 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11224 कविताएं

View Profile