विज्ञापन

कोई देखने बैठा है ग़ुरबत तेरी मेरी

DEEPAK LADDHA

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वक़्त-उम्र-दयार एक , क़िस्मत तेरी मेरी
        
                                                    
                            
अब मिलना बिछड़ना फ़ितरत तेरी मेरी

मशहूर हुई वही , जो मुउकम्मल नअहीं
बड़ी बे - ग़ैरत है , ये उल्फ़त तेरी मेरी

जो होता नहीं, उस पे, कोहराम मचा है
जो है , वो भी तो थी , हसरत तेरी मेरी

नाहक ही शुक्रगुज़ार एक दूसरे के हम
हम में तुम, तुम में हम,रहमत तेरी मेरी

चाहत तो लगा रखते, पर ना जाने क्यों
लगती है अजनबी सी फ़ुरसत तेरी मेरी

तुझको ही निभाने को तो आए थे लेकिन
मिलते मिलते हुयी रुख़सत तेरी मेरी

कहता रहा था, देखीये तौबा ना कीजिये
सुने दुनिया अब शोर-ए-निस्बत तेरी मेरी

माना बद-नाम बड़े नज़रों में हुए पर
ज़मिरों ने बचा रखी है ज़िल्लत तेरी मेरी

'दीपक' सजा के ना रख हम को तले तेरे
कोई देखने बैठा है ग़ुरबत तेरी मेरी

- दीपक
57 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7772 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile