विज्ञापन

विकृत सोच

Deepa Gupta

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            विकृत सोच
        
                                                    
                            

हुई विकृत मानव की सोच
न किया तनिक भी संकोच
गर्भिणी हथिनी हुई शिकार
अक्षम्य है यह अत्याचार

पशु पक्षी मूक और बेबस
निर्दयी ये कैसी थी हवस
भीतर कब तेरे एक शैतान
जन्म ले गया धूर्त इंसान

शर्मसार हो गई मानवता
शापित हो गई सज्जनता
कांप उठे सभी के हृदय
नहीं है यहां कोई अजेय

किंतु इतनी निष्ठुरता देख
दुखित हुआ आज प्रत्येक
ईश्वर साक्षी हर गुनाह का
वही निर्णायक है सजा का

नहीं क्षमा करेगा वह कभी
कर ले पश्चाताप कुछ अभी
प्रकृति रुष्ट इसी कारण से
सब जूझते विकट संकट से

ले रही प्राण देकर अब त्राण
नीच अधम चेत आे पाषाण
नहीं सभी इसके उत्तरदाई
पर कहलाये सभी आतताई

- डॉ दीपा संजय दीप
बरेली, उत्तर प्रदेश

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11318 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13656 कविताएं

View Profile