विज्ञापन

समय की चाल (घनाक्श्री)

Deepa Gupta

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            समय की चाल(घनाक्षरी)
        
                                                    
                            

टेढ़ी समय की चाल
हाल सबका बेहाल
संकट विकट मन
कैसे जीत पाएगा।

नानी घर सैर पर
शापिंग, सिनेमाघर
समोसे,जलेबी,चाट
टिक्की,कैसे खाएगा।

श्रृंगार के बिन नारी
घर में आज बेचारी
सेल्फी खींच भेज सके
दिन कब आएगा।

शादियों में गोलगप्पे
साथियों के संग गप्पें
क्रिकेट मैदान बीच
छक्का कौन लाएगा।

- डॉ दीपा संजय दीप
बरेली, उत्तर प्रदेश

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11318 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13656 कविताएं

View Profile