विज्ञापन

करें याद तुमको सभी एक दिन...

Deepa Gupta

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            🌸वज़्न--122 122 122 12
        
                                                    
                            

जलाओ दिए तुम बुझाना नहीं।
सभी को हंसाना रुलाना नहीं।

न औजार से कम तुम्हारी कलम,
किसी का हृदय तुम दुखाना नहीं।

करे काम कोई गलत जो अगर,
उसे तुम कभी भी बचाना नहीं।

खताओं से तौबा करो तो भला,
गुनाहों की गठरी उठाना नहीं।

दुआओं वफाओं का हो हौसला,
अजाबों से दामन सजाना नहीं।

दगाबाज से दूर का वास्ता,
उसे राज़ अपने बताना नहीं।

सभी की मदद को रहो तुम खड़े,
किसी की हंसी तुम बनाना नहीं।

मिले मान सबको रहे याद यह,
किसी को नज़र से गिराना नहीं।

करें याद तुमको सभी एक दिन,
जरूरी सबक यह भुलाना नहीं।


- डॉ दीपा संजय दीप, बरेली, उत्तर प्रदेश 

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11318 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13656 कविताएं

View Profile