विज्ञापन

कब तलक़ आंसू बहाएं

Deeksha Nishtha

Mere Alfaz
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            मेरी ग़ज़ल
        
                                                    
                            
कब तलक़ आंसू बहाएं
कब तलक़ मातम मनाएं
इक तराना आज कोई
इश्क़ का हम गुनगुनाएं
आ मिलो जो तुम कहीं फिर
सौ ग़मों को भूल जाएं
ज़ख्म दिल के सालते अब
आज तो मरहम लगाएं
साज ना सुर ताल सरगम
महफिलें कैसे सजाएं
तुम नहीं तो हम नहीं हम
हम से हम कैसे मिलाएं
साथ अब तो छोड़ती हैं
धड़कनों की ये सदाएं
ज़िंदग़ी से तो निभा ली
मौत से यारी निभाएं
रो रहीं आंखें हमारी
"बावरी"हमको रुलाएं

दीक्षा द्विवेदी सारस्वत "बावरी"
आगरा ,उत्तर प्रदेश


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।

 
9 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Parul Bhaktani

1570 कविताएं

View Profile