हिंदी हमारी शान है
हिंदी भाषा प्यारी है,
भारत की यह न्यारी है।
शब्दों में इसके मिठास है,
हर दिल में इसका वास है।
हिंदी से हम ज्ञान बढ़ाएँ,
मिल-जुलकर इसका मान बढ़ाएँ।
कविता, कहानी, गीत सुनाएँ,
हिंदी को हर दिल तक पहुँचाएँ।
आओ इसका मान बढ़ाएँ,
हिंदी दिवस खुशी से मनाएँ।
- अनामिका-