विज्ञापन

कोरा जीवन

Chhabi Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कोरा कागज सा ही था जीवन
        
                                                    
                            
बिल्कुल श्वेत ,बेदाग सा जीवन
किसी कोने में दाग का निशाँ नही
चमकता था मुस्कुराता जीवन

क्यूँ लिख दिए इसपर लालच
क्यूँ छाप दिए इसके मूल्य भी
कीमत नही था जब कोई हमारा
ढाहके लगा कर हँसता था जीवन

कोई चोरी बेईमानी लिख दिया
कोई निज हैवानी लिख दिया
गलती से गर कही सच लिखा
लोगो ने मेरी नादानी लिख दिया

कोई मरोड़ कर सड़क पर फेका
किसी ने दिल से उठाकर के देखा
किसी कोने में लिखा प्रेम था जीवन
किसी को लगा अटपटा सा जीवन

कोरा ही था सब को प्यारा बहुत
सबकी नजरो का दुलारा बहुत
सहलाते थे सब लिखने से पहले
अब तो हूँ ठोकर का मारा बहुत

क्यूँ लोगो ने लिख दिया मुझपर
तरस न आया तनिक भी मुझपर
तवाह कर दिया जिसने जब चाहा
पढ़ा ही दिया कुछ लिख मुझपर।।

-छबिराम यादव छबि

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all