विज्ञापन

यूं ही दुनिया हमें डराती नहीं

Charkha Hindi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            यूं ही दुनिया हमें डराती नहीं,
        
                                                    
                            
यूं ही दुनिया हमें सताती नहीं,
पल भर की है ये चहचहाहट,
जिसमें ये हमे तड़पाती नहीं,
बेटी होना पाप है, ये हमें बताती नहीं,
क्या हमारा भाग्य खराब है?
या हमें दुनिया में लाना पाप है?
क्या ये क़सूर हमारा है?
या फिर डर हमारा है,
क्या लोग इतने स्वार्थी हैं?
या फिर हम इनसे घबराती हैं?
यूं ही दुनिया हमें डराती नहीं,
यूं ही दुनिया हमे सताती नहीं,
बेटी होना कोई पाप नहीं,
क्यों लोगों को बताती नहीं?
- आंचल
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all