विज्ञापन

मेरी भोली भोली माँ

Charkha Hindi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            माँ तुम कितनी भोली हो,
        
                                                    
                            
समझती मेरी हर बोली हो,
तुम क्यों नहीं हंसती रहती हो?
क्यों हरदम उदास रहती हो?
तुम अपनी दुखभरी कहानी,
मुझे क्यों नहीं सुनाती हो?
क्यों छुपाती हो मुझसे हर बात,
क्यों समझती हो मुझे नादान?
माना कि मैं नादान हूँ,
पर समझती आपकी हर बात हूँ,
मेरी नस नस में तुम घुली हो,
माँ, तुम कितनी भोली हो॥
- तनीषा मिश्रा
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all