विज्ञापन

मेरा सुंदर गांव

Charkha Hindi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बहुत सुंदर है मेरा गांव,
        
                                                    
                            
पहाड़ों की गोद में बसा है गांव,
ऊंचे नीचे पर्वत हैं यहां के,
हिमालय की सुंदर चोटियां यहां पर,
नीले आसमान की चादर ओढ़े,
कल कल करती नदियों की आवाज़ें,
सात सुरों की, सात सुरों सी आती हवाएं,
खुले गगन में उड़ते पंछी,
आजादी से पंख फैलाये पंछी,
मेरा भी मन करता है,
नीले गगन में उड़ने को,
मैं भी फैलाऊं अपने पंख उड़ने को,
और छू लूं कामयाबी की बुलंदियों को,
और कर जाऊं पार हर मुसीबत को॥
- ख़ुशी खाती
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all