विज्ञापन

माँ समान है प्रकृति

Charkha Hindi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            माँ समान है प्रकृति,
        
                                                    
                            
सबका पालन पोषण करती,
मानव हानि इसको पहुँचाते,
फिर भी ये सहन कर जाती,
हरियाली इसकी बहुत लुभाये,
मन करता इसकी चोटियों तक जाये,
अंग्रेज़ी दवाईंया ले लेती है जान,
जड़ी बूटियाँ मानो है भगवान,
साइड इफैक्ट न इसका होता,
ना पहुंचाती कोई नुक़सान,
प्रकृति हमे सब कुछ देती है,
वस्त्र, भोजन या कहो मकान,
इस पर उम्मीद सबने बांधी,
पशु पक्षी हो या हो इंसान,
अन्न उगाने के लिए धरती चाहिए,
सांस लेने के लिये ऑक्सीजन चाहिए,
जीवित रहने के लिए पानी चाहिए,
सुरक्षित रहने के लिए मकान चाहिए,
पर इन सबको पूरा करने के लिए,
प्रकृति को ज़िंदा रहना चाहिए॥

- महिमा जोशी
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all