विज्ञापन

लड़कियां कमजोर नहीं

Charkha Hindi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आखिर क्यों बोझ समझते हो?
        
                                                    
                            
एक लड़की ही तो हूँ मैं,
जितना प्यार बेटे को देते हो,
उतना हमसे भी करके देखो कभी,
आख़िर मैं भी तो एक इंसान हूँ,
तुम्हारी तरह प्रकृति की संतान हूँ,
बहुत रुलाया इस जिंदगी ने,
कांटों भरी राहों में अकेला ख़ुद को पाया हमने,
माँ बाप के प्यार के लिए तरसते हम,
पर कभी वो प्यार न पाया हमने,
खुले आसमां में उड़ने की चाह है हमारी,
मगर ये चाह कभी पूरी ना हो पाई हमारी,
समय आ गया है अब आवाज उठाने की,
लोगों की बातों को पीछे छोड़ आगे बढ़ जाने की॥
- चित्रा जोशी
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all