विज्ञापन

बेटियां

Charkha Hindi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं वादा करती हूँ कि,
        
                                                    
                            
कभी ज़िद नहीं करूँगी,
मैं वो करूँगी जो आप कहोगे,
मैं आपके पैसे ज़्यादा खर्च नहीं करूँगी,
क्यों ऐसा बोलती हैं बेटियाँ?
घर, परिवार और दुनिया के,
हर काम को संभालती है बिटिया,
हर आँगन को खुशियों से भर देती है बेटियाँ,
हर दुख का समाधान है बेटियाँ,
दया की एक मूरत है बेटियाँ,
सारे दुखों को भुला देती हैं बेटियाँ,
क्यों ये दुनिया नकारती है बेटियों को ,
फिर भी सबसे आगे पाई जाती है बेटियां। 

- करीना दोसाद
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all