हम भारत वासी मिलकर कामना यही करते हैं,
नेपाल का गौरव लौटे फ़िर प्रार्थना हम करते हैं।
हरि भरी वादियों में फिर से खुशियों के फूल मुस्कुराए,
बर्फ के इन शिला खंडों में फिर से मजबूती आ जाये।।
न कभी प्रलयकारी बाढ़ बर्बाद किसी को कर पाए,
नदियों के दोनों तरफ बांध का चक्रव्यूह ऐसा बनाएं।
सर्वे सुखिन: का संदेश सदा भारत देता आया है,
जहां भी संकट आया विश्व में सहायक बनता आया है।।
भारत के सैनिक जाकर नामुमकिन को मुमकिन करते हैं,
अपनी जान की परवाह न कर सबके घर में खुशियां भरते हैं।
यही संस्कृति और सभ्यता मिलकर वसुधैव कुटुंबकम् बनती है,
पूरी दुनिया में हर संकट की घड़ी में भारत की ममता बरसती है।।
यह चीन नहीं जो छल कपट की नीति हमेशा अपनाता है,
अपने लालच की खातिर कितने लोगों को यह मरवाता है।
यह भारत के संस्कार ही ऐसे हैं जो हर जन की खुशियां चाहते हैं।
इसी लिए हम भारत वासी हर दिल में सहज ही बस जाते हैं।।
नेपाल में फिर से खुशियां लौटें हम भारत वासी चाहते हैं,
नेपाल की खुशहाली की हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।
हर जन दुनिया में खुशहाल रहे यही दुआ हमारी रहती है,
नदियों का संगम है भारत जहां हर दिल में प्रेम की गंगा बहती है।।