सितारों का सितारा है तेरे माथे का ये चाँद
हमें जान से प्यारा है तेरे माथे का ये चाँद
तेरे मुखड़े का चाँद गर एक शोला है जानम
ये भी तो एक शरारा है तेरे माथे का ये चाँद
इस चाँद की चमक तो सूरज के जैसी है
झिलमिलाता ध्रुवतारा है तेरे माथे का ये चाँद
उस चाँद में सैकड़ों दाग़ होंगे पर एक भी
उसमें नहीं जो हमारा है तेरे माथे का ये चाँद
दो चाँदों को कभी आज तक देखा न एक साथ
क्या नज़ारों का नज़ारा है तेरे माथे का ये चाँद
सवाल तो उम्दा है कि तुम्हें कौन पसंद है
जवाब भी तो करारा है तेरे माथे का ये चाँद
एक बार जो कह दे तू तो हम जान भी दे दे
कि आज से ये तुम्हारा है तेरे माथे का ये चाँद