मानी है हमने हार तेरे कजरे से
दिल लगाया है बार तेरे कजरे से
तेरे हुस्न की शमशीर तो कुन्द है मगर
दिल में उतरे है एक कटार तेरे कजरे से
कोई करे प्यार तेरी सूरत तेरी सीरत को
हम करते हैं मगर प्यार तेरे कजरे से
मेरी आँखों की चमक कुछ यूं ही तो नहीं है
ली है हमने ये उधार तेरे कजरे से
इसकी धार के आगे न टिका कभी कोई
नश्तर भी है बेकार तेरे कजरे से
लुट जायेंगे एक बार आँखों की शरारत पर
मिटे हैं हम बार बार तेरे कजरे से
ज़िन्दगी हमें भी प्यारी है अपनी मगर
हम फिर भी मरने को है तैयार तेरे कजरे से