विज्ञापन

शत शत नमन वीरों को

chandani dwivedi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शत शत उन वीरों को
        
                                                    
                            
जिनने स्वतंत्रता यज्ञ किया,
शत शत नमन वीरों को
जिनने हमको मुक्त किया।
आजादी का मतलब सिखलाया
जीने का महत्व बताया
पक्षी जैसे नील गगन में
उड़ने का सपना दिखलाया।
गुलामी की बेड़ियों को
तोड़ने की आशा जगाई
सोचने से ज्यादा कर्म
करने की हमें भाषा बतायी।
अंग्रेजों को कर परास्त
देश का अस्तित्व लौटाया
चिंगारी कुटिया में लगाकर
आग को महलों तक पहुंचाया।

 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all