विज्ञापन

दानव जैसा मानव

Chandan singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ब्रह्मा,विष्णु और महेश
        
                                                    
                            
गणेश के संग आए थे।
कोरोना की धुंधली परत,
हटाने वह आए थे।

कोरोना से ज्यादा धुंधला,
मानव का मन देखा।
पृथ्वी पर मानव में,
देवो ने दानव देखा।

आज का यह मानव,
दानव बनकर हैं बैठा।
कैसे मिटाते महामारी,
जग पापी बन बैठा।

आज के मानव में,
लाज,शर्म की बात नहीं।
अपनी बेटी जैसी देवी का,
शोषण कर मानव बैठा।

ऐसे चलेगी दुनिया तो,
पृथ्वी का विनाश होगा।
दानव जैसे मानव का,
सर्व विनाश होगा।

कवि - चंदन सिंह सारंगदेवोत
 
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।  आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Sanjai kumar

103 कविताएं

View Profile