यही कोई कुछ लम्हों का
ये साथ हमारा हो चाहे
यही कोई कुछ दूर के बाद
चाहे हो जाएं जुदा अपनी राहें
यही कोई कुछ पल के बाद
चाहे ना बात हमारी हो
यही कोई कुछ घड़ी के बाद
चाहे अपना मिलना भी दुश्वारी हो
पर ये कुछ लम्हे ये कुछ घड़ियाँ
जी लेने दो मुझे जी भर कर
चाहे फिर मिलें ना मुझे ये पल
कोई गिला ना होगा मुझको पर
फिर सात जनम ना मेरे लिए
ये सौगात दोबारा हो चाहे
यही कोई कुछ लम्हों का...।