वादा वही करते हैं जो निभाये नहीं जाते
अश्क वही हैं आंखों से बहाये नहीं जाते
औरों की खुशी में हों अपनी खुशी शामिल
अपने लिए दिल औरों के दुखाये नहीं जाते
शायद किसी मसले का मुकम्मल हल आये
अपनों से सभी राज़ छुपाये नहीं जाते
न कल रहा न कल होता जो है आज ही है
गुजरे हुए वक्त के लम्हें चुराये नहीं जाते
प्यार उल्फ़त दोस्ती आशनाई से जिंदगी जिंदा
हैं अगर सच्चे तो कभी आजमाये नहीं जाते
जिंदगी ढूंढ ही लेती है जीने के तरीके "वफ़ा"
फलसफ़ा जिंदगी के पहले से सिखाये नहीं जाते