विज्ञापन

अबकी बार पेट्रोल 100 के पार

Braj Dangi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हुई वादों की घनघोर बौछार
        
                                                    
                            
करेंगे महंगाई से आर पार
ना घटी महँगाई न मिला रोजगार
चलो लगाओ नारे मिल कर, मनाये महँगाई का त्योहार
प्रेम से बोलों अबकी बार पेट्रोल सौ के पार।

है परेशान किसान, नहींं मिल रहा युवाओं को रोजगार
पिस रहा है माध्यम वर्ग बढ़ रही है महँगाई की मार
राशन है पहले ही महंगा,सब्जी भी हुई थाली गायब इस बार
चलो लगाओ नारे मिल कर, मनाये महँगाई का त्योहार
प्रेम से बोलों अबकी बार पेट्रोल सौ के पार।

छोड़ गाड़ी, हो गए लोग साईकल पर सवार
मत ढूंढों फायदे इसके उलट लोग हो रहे बीमार
दवाइयां है महंगी हॉस्पिटल का बिल भी आता छप्पर फाड़
चलो लगाओ नारे मिल कर, मनाये महँगाई का त्योहार
प्रेम से बोलों अबकी बार पेट्रोल सौ के पार।

जन जन त्रस्त है सरकारी खजाने में हो रही धन की बौछार
आ गयी दीवाली ऑयल कंपनियों की बढ़ रहा इनका व्यापार
भरे टैक्स ईमानदारी से, फिर हम ही क्यों पीसे जाएं हर बार
चलो लगाओ नारे मिल कर, मनाये महँगाई का त्योहार
प्रेम से बोलों अबकी बार पेट्रोल सौ के पार

त्रस्त है आवाम मजे में हैं सरकारी मेहकमान
सुना है नही दे सकते राहत, रुक जायँगे विकाश के काम
चलो अब बारी हमारी है कहने की, अबकी बार दूसरी सरकार
चलो लगाओ नारे मिल कर मनाये महँगाई का त्योहार
प्रेम से बोलों अबकी बार पेट्रोल सौ के पार

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Pandit Chandradutt

2866 कविताएं

View Profile

Rajani Shakyawar

54 कविताएं

View Profile

TATA VENKAT SRINIVAS

24 कविताएं

View Profile