विज्ञापन

शोकाकुल वृद्धावस्था की आहट

binoy mb

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            विषण्ण मन से
        
                                                    
                            
सुनता हूँ
बुढ़ापे के खुरों की आहट।

मृतप्राय रेखाएँ ही
अब मेरी
एकमात्र साक्षी हैं।

हत्या के अन्न का
ग्रास निगलते हुए
यह जीवन,

रंगहीनता से
आकाश भर की
आशाओं को भी
ढहा देता है।

क्षणों के निर्दयी दबाव में
मौन ही रोता रहता है
यह आयुष्य,

दुःख और आपदाओं की
धड़कनों से
लबालब भरा हुआ।
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile