विज्ञापन

अंतर्द्वंद का उत्तर शिव भक्ति का आकार शिव

Bina Mishra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            विष धारण करके भी जो शांत है वह शिव है
        
                                                    
                            
अनाथों का जो नाथ है वो शिव है
स्मरण मात्र से सहज प्राप्त है वो शिव है
निर्मल हृदय में जिसका वास है वो शिव है
चन्द्र की शीतलता गरल ग्रास है वो शिव है
नाग कंठहार वस्त्र मृगछाल है वो शिव है
अधमो के काल महाकाल शिव है
मीलों तपती धूप के सघन छांव शिव है
अधीर हृदय के धीरज वो ठांव शिव है
जिनके शरणागत दशों दिशाएं वो शिव है।
शिव अनुरागी शिव बैरागी शिव परम शक्ति
शिव पालक शिव कुटुंब शिव अखंड भक्ति।
ओमकार का नाद शिव ब्रह्मांड का आधार शिव
अंतर्द्वंद का उत्तर शिव भक्ति का आकार शिव
शिव साधना शिव साध्य
शिव आराधना शिव आराध्य।
शिव आदि शिव अनंत
शिव मोक्ष शिव परमानंद
हृदय विराजें नमः शिवाय।
-बीना राजन मिश्रा
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11217 कविताएं

View Profile